इंटरनेट पर छाया रानू मंडल का 'बेटा', फटे कपड़ों में जीत रहा दिल

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को भी रातोंरात स्टार बना देता है। हाल ही में कोलकाता स्टेशन पर रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद तो उसकी लाइफ ही बदल गई। रानू मंडल को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया और अब तो उसे सिंगिंग शो में भी बुलाया गया है। 

Share this Video

नई दिल्ली: सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को भी रातोंरात स्टार बना देता है। हाल ही में कोलकाता स्टेशन पर रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद तो उसकी लाइफ ही बदल गई। रानू मंडल को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया और अब तो उसे सिंगिंग शो में भी बुलाया गया है। 

अब इंटरनेट पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। फेसबुक पर एक हफ्ते पहले पोस्ट हुए इस वीडियो को अबतक 15 लाख लोगों ने देखा है। इस शख्स को रानू मंडल का बेटा बताया जा रहा है, लेकिन इसका कोई सबूत सामने नहीं आया है।  

वीडियो में लड़का फटे कपड़ों में एक कमरे में गाता नजर आ रहा है। कुछ लड़कों ने मिलकर उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें वो कुमार सानू का गाना गाते नजर आ रहा है। 

Related Video