बेरहमी से कुत्तों को रॉड से पीट रहा था शख्स, तुरंत मिल गई कर्मों की सजा

करमा यानी जैसा कर्म करोगे, वैसा फल पाओगे। बुरा करने वाले लोगों को कई बार तुरंत ही अपने कर्म का फल तुरंत मिल जाता है। 

Share this Video

पाकिस्तान: करमा यानी जैसा कर्म करोगे, वैसा फल पाओगे। बुरा करने वाले लोगों को कई बार तुरंत ही अपने कर्म का फल तुरंत मिल जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख आपको भी समझ आ जाएगा बुरे कर्म करने का अंजाम कभी अच्छा नहीं होता।

ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपस में लड़ रहे दो कुत्तों को अलग करने के लिए कुछ लोग ही जानवर बन बैठते हैं। ये लोग दोनों कुत्तों को रॉड से पीटने लगते हैं। इसके बाद जो हुआ, उसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। 

कुत्तों को बेरहमी से पीट रहा एक शख्स वहां खड़े ट्रैक्टर की चपेट में आ जाता है और चकरी की तरह घूम जाता है। इंटरनेट पर कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। लोग इसपर कई मजेदार कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं।  
 

Related Video