इंसान की तरह दिख रहा था बछड़ा, जन्म के कुछ घंटे बाद तड़पकर दी जान

दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब अजीबोगरीब जीवों के जन्म से लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अर्जेंटीना के विला एना गांव से सामने आया है। यहां एक ऐसे बछड़े ने जन्म लिया कि उसे देख कर वहां के लोग हैरान रह गए। एक स्थानीय किसान ने उस बछड़े की वीडियो क्लिप बनाई और उसे यूट्यूब पर डाल दिया। इसके बाद उस विचित्र बछड़े के जन्म लेने के बारे में लोगों को पता चला। यूट्यूब पर वह वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। 
 

Share this Video

अर्जेंटीना: दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जब अजीबोगरीब जीवों के जन्म से लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अर्जेंटीना के विला एना गांव से सामने आया है। यहां एक ऐसे बछड़े ने जन्म लिया कि उसे देख कर वहां के लोग हैरान रह गए। एक स्थानीय किसान ने उस बछड़े की वीडियो क्लिप बनाई और उसे यूट्यूब पर डाल दिया। इसके बाद उस विचित्र बछड़े के जन्म लेने के बारे में लोगों को पता चला। यूट्यूब पर वह वीडियो क्लिप वायरल हो गई है। 

इस बछड़े का चेहरा बिल्कुल इंसान की तरह था। इसकी नाक चपटी थी और मुंह भी बिल्कुल आदमी की तरह था। इसे सिर्फ अपना सिर स्थिर रखने में दिक्कत हो रही थी। 

इंसानी चेहरे वाला यह बछड़ा पैदा होने के कुछ घंटों के भीतर ही मर गया। इसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बछड़े के जल्दी ही मर जाने से इसका मालिक बहुत दुखी हो गया। उसे उम्मीद थी कि डॉक्टर इस बछड़े को ठीक कर देंगे।

Related Video