मछली पकड़ने नदी गई थी महिला, भूखे मगरमच्छ ने दौड़ाकर किया ऐसा हाल

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ऑस्ट्रेलिया के काकडू नेशनल पार्क में शूट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 

Share this Video

ऑस्ट्रेलिया: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ऑस्ट्रेलिया के काकडू नेशनल पार्क में शूट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया।  

इस वीडियो में एक महिला फिशिंग के लिए नदी में कांटा डाले नजर आ रही है। थोड़ी देर में महिला के कांटे में मछली फंस गई। इसके बाद उसने कांटा बाहर निकाल लिया। उसके कांटे में एक बड़ी मछली फंस गई थी।  

लेकिन तभी मछली के लालच में महिला को एक मगरमच्छ ने दौड़ाना शुरू किया। ये देखकर महिला डर गई और भागने लगी। लेकिन मगरमछ ने उसे दौड़ाना जारी रखा। इसके बाद उसने महिला के कांटे में फंसी मछली को जबड़े में दबा लिया और खाकर वापस पानी में चला गया। 

इस दौरान महिला काफी डर गई थी। पार्क में किसी ने इसका वीडियो बना लिया और फेसबुक पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया।  

Related Video