भूख से तड़प रही थी छोटी बहन, 6 साल के भाई ने गरम भट्टी पर किया ऐसा काम

भाई-बहन का रिश्ता काफी खास होता है। दोनों एक-दूसरे की तकलीफ नहीं देख सकते। इस रिश्ते की खूबसूरती दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।   

Share this Video

चीन: भाई-बहन का रिश्ता काफी खास होता है। दोनों एक-दूसरे की तकलीफ नहीं देख सकते। इस रिश्ते की खूबसूरती दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। 

ये वीडियो चीन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। इनमें से बहन की उम्र 3 तो भाई की उम्र 6 बताई जा रही है। भूख से बिलख रही बहन को भाई देख नहीं पाता। इसके बाद वो खुद ही खाना बनाना शुरू कर देता है। 

वीडियो में देख सकते हैं कि छोटा बच्चा कितने प्यार से अपनी बहन के लिए खाना बनाता है। वो भट्टी पर कड़ाही चढ़ा कर खाना बनाता है। इतनी कम उम्र में अपनी बहन के लिए खाना बनाते इस बच्चे के वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है। 

Related Video