'औरतों की रेट लगाने वाले को क्या कहते हैं'? जब महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने दारोगा की हालत खराब कर दी-VIDEO

महिला अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने आई थी लेकिन 2 दिन तक दारोगा उसे टालता रहा। जब ये बात महिला आयोग की उपाध्यक्ष को पता चली तो सबसे सामने दारोगा तीरथ कुमार को खूब लताड़ा। वीडियो भी सामने आया।

| Updated : Aug 03 2022, 05:48 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी के मेरठ में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने दारोगा को सही कानून कार्रवाई ना करने को लेकर खूब लताड़ा। महिला ने अपने पति के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पति मेरठ के मवाना में होटल चलता है और वहां से महिलाओं से संबंधित अवैध धंधा करता है। पीड़ित महिला ने उपाध्यक्ष सुषमा सिंह को सबूत दिखाएं जिसके बाद कार्यवाही में ढील बरत रहे दारोगा तीरथ कुमार को खूब लताड़ा। महिला उपाध्यक्ष दरोगा को लताड़ हुए बोली कि तुम्हें तो सस्पेंड हो जाना चाहिए। इतने सबूतों के बाद तो आरोपी जेल में होना चाहिए था और होटल पर सील लगा देनी चाहिए थ। मेरठ के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जन सुनवाई करते हुए का पूरा मामला।

Related Video