वेस्‍ट यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू, श्रीकांत शर्मा ने वोट डालने से पहले किये गिरिराज जी के दर्शन

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे के बाद भी जो लोग मतदान केन्द्रों में लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट डालने का अधिकार होगा। यह जानकारी बुधवार की शाम यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने प्रेसवार्ता में दी। आयोग ने सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए 796 कंपनी केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात किए हैं। वर्ष 2017 में इन सीटों पर 64.2 फीसदी मतदान हुआ था।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 10 2022, 09:33 AM
Share this Video

मथुरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। बूथों पर सुबह-सुबह ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी है। कई बूथों पर सबसे पहले वोट देकर पहला वोटर बनने की होड़ भी दिख रही है। इसी बीच ऊर्जा मंत्री और विधानसभा 84 के भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने वोट डालने से पहले गोवर्धन में गिरिराज जी के दर्शन किये। 

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे के बाद भी जो लोग मतदान केन्द्रों में लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट डालने का अधिकार होगा। यह जानकारी बुधवार की शाम यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने प्रेसवार्ता में दी। आयोग ने सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए 796 कंपनी केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात किए हैं। वर्ष 2017 में इन सीटों पर 64.2 फीसदी मतदान हुआ था।

दूसरी ओर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा बनाए रखने के लिए 800 कंपनी अर्धसैनिक बलों में से बूथ ड्यूटी के लिए 724 कंपनी, 15 स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए पांच कंपनी लगाई गई है। इसी तरह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 66 कंपनी तैनात की गई है। इसमें से थानों पर क्यूआरटी के लिए 26.78 कंपनी, अन्तर्राज्यीय बैरियर ड्रयूटी के लिए 20.5 कम्पनी, 9.67 कंपनी उड़नदस्तों के साथ, 9.67 कम्पनी स्टैटिक स्क्वायड टीम के साथ लगायी गयी हैं। 9464 दरोगा, 59030 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तैनात रहेंगे। 27 कम्पनी पीएसी भी होगी।

दांव पर लगी इन नेताओं की साख
श्रीकांत शर्मा (मथुरा), अतुल गर्ग (गाजियाबाद), सुरेश राणा (थाना भवन),कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर), संदीप सिंह (अतरौली), चौधरी लक्ष्मीनारायण(छाता), अनिल शर्मा (शिकारपुर), जी एस धर्मेश (आगरा कैंट) और दिनेश खटीक (हस्तिनापुर)

Related Video