लखीमपुर कांड: मां की जुबानी, दो दलित बहनों की मौत की दर्दनाक कहानी...देखिए पूरा Video

पुलिस ने यूपी के लखीमपुरखीरी मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि बच्चियों का अपहरण नहीं हुआ बल्कि दोनों अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं। आरोपियों ने खेत में ले जाकर दोनों लड़कियों से रेप किया और हत्या कर शव पेड़ से टांग दिए।

| Updated : Sep 15 2022, 11:12 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। घटना के बाद हडकंप मचा हुआ है। बच्चियों की मां ने बड़ा आरोप लगाया है। मां का कहना है कि  करीब पांच बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों बहनों को घसीटते हुए ले गए।  बेटियों को जबरन ले जाते हुए मां ने देखा तो शोर मचाया और पीछा भी किया लेकिन आरोपी मां को धक्का देकर दोनों बहनों को टांग ले गए। हत्या के बाद हडकंप मचा हुआ है। लोगों शव रखकर रोड जाम करने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।  
पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया है कि बच्चियों का अपहरण नहीं हुआ बल्कि दोनों अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं। आरोपियों ने खेत में ले जाकर दोनों लड़कियों से रेप किया और हत्या कर शव पेड़ से टांग दिए। आरोपियों ने सूबत मिटाने की भी कोशिश की है। गिरफ्तार आरोपियों में 1 हिंदू और 5 दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी छोटू लड़कियों का पड़ोसी था। 
मामला शहर के निघासन थाना इलाके का है। इस घटना से गुस्साएं परिजन ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस वारदात की सूचना के बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वसन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ है। वहीं घटना के बाद माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियों की तलाश करने के करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनका शव खैर के पेड़ से लटका मिला। बेटियों का खेत में फंदे से लटकते हुए शव देख माता-पिता देखकर जमीन पर गिर गए। मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मीडिया के सामने सभी के नामों का भी खुलासा किया। 

Related Video