अमेठी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक, हुआ जमकर हंगामा

गुरुवार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू दलित किशोरी के घर मिलने जा रहे थे। शहर के रामलीला मैदान से उन्होंने हजारों कांग्रेसियों के साथ जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। पुलिस ने यात्रा को गांधी चौक के पास रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। इस पर अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में धरने पर बैठ गए। जिससे वहां जाम लग गया। जाम हटवाने के लिए पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 30 2021, 03:43 PM
Share this Video

अमेठी: दलित किशोरी की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ में कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। बता दें कि दो दिन पहले दलित किशोरी की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को ट्वीट कर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।

गुरुवार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू दलित किशोरी के घर मिलने जा रहे थे। शहर के रामलीला मैदान से उन्होंने हजारों कांग्रेसियों के साथ जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। पुलिस ने यात्रा को गांधी चौक के पास रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। इस पर अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में धरने पर बैठ गए। जिससे वहां जाम लग गया। जाम हटवाने के लिए पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया। शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लल्लू को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। वह सभी सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी देखने को मिली।

पीड़िता से मिलने अमेठी पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दर्जनों समर्थकों के साथ हुए गिरफ्तार

Related Video