सीएचसी में घुसा 12 फीट का विशालकाय अजगर, दहशत में आए लोग... देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video

वीडियो डेस्क। आगरा के फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई तब 12 फीट लंबा अजगर परिसर में घुस गया। जिसे देखकर स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदार दहशत में आ गए। अस्पताल में अजगर होने की सूचना पुलिस को दी गई।

| Updated : Sep 25 2021, 06:00 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। आगरा के फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई तब 12 फीट लंबा अजगर परिसर में घुस गया। जिसे देखकर स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदार दहशत में आ गए। अस्पताल में अजगर होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपेरों को बुलवाकर अजगर को पकड़वाया। अजगर को बोरी में बंद कर पास के जंगल में छुड़वाया गया है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कब्जे में लिया। अजगर का वजन अधिक होने के चलते उसे पकड़ने में काफी दिक्कत हुई। रेस्क्यू के दौरान अजगर को देखने के लिए अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई। अजगर को देखकर ऐसा लग रहा था कि अजगर ने किसी जीव जंतु का शिकार किया है। उसका पेटा फूला हुआ था। 
 

Related Video