2.5 फुट का दुल्हा, 3 फुट की दुल्हन...देखें अजीम मंसूरी और बुशरा की शादी का Video

अजीम मंसूरी को खुद के लिए दुल्हन की तलाश थी जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई थी। ईश्वर ने उनकी शादी की इच्छा पूरी कर दी आखिरकार अजीम मंसूरी को अपनी दुल्हन मिल ही गई। 3 फीट की बुशरा के साथ हापुड़ में निकाह हुआ 

Rakhi Singhal | Updated : Nov 03 2022, 10:41 AM
Share this Video

वीडियो डेस्क। azeem mansuri marriage कैराना के ढाई फीट के अजीम मंसूरी और 3 फीट की बुशरा शादी के बंधन में बंध गए हैं। 2 नवंबर को दोनों ने सैकड़ों लोगों के सामने निकाह कुबूल किया। अजीम कैराना से हापुड़ बारात लेकर पहुंचे थे। दोनों की शादी में बेशुमार भीड़ देखने को मिली। अजीम मंसूरी को खुद के लिए दुल्हन की तलाश थी जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई थी। ईश्वर ने उनकी शादी की इच्छा पूरी कर दी आखिरकार अजीम मंसूरी को अपनी दुल्हन मिल ही गई। बुशरा 3 फीट की हैं और बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। अजीम का कहना है कि अगर बुशरा आगे पढ़ना चाहती हैं तो उनकी बात पूरी की जाएगी। अजीम का कहना है कि मेरा निकाह हो गया मैं बहुत खुश हूं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

Related Video