आजमगढ़ में भू-माफियाओं से तंग आकर दिव्यांगों का अनोखा प्रदर्शन, 'राम नाम सत्य है' के लगाए नारे, देखें वीडियो

दिव्यांग कल्याण समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने बताया कि हमारे संगठन के सक्रिय सदस्यों में रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी नीतू पुत्री झगरू भी शामिल है। नीतू दिव्यांग है। सुनील सिंह ने बताया कि नीतू के घर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर गांव के कुछ मनबढ़ों ने कब्जा कर लिया है। 

| Updated : Jul 08 2022, 06:51 PM
Share this Video

आजमगढ़: कलक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क में गुरुवार कफन ओढ़कर दिव्यांगजनों ने डीएम से न्याय मांगा। साथ ही न्याय न मिलने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दिए। इन लोगों की मांग है कि उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद दबंग जमीन से कब्जा नहीं हटा रहा है।

दिव्यांग कल्याण समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने बताया कि हमारे संगठन के सक्रिय सदस्यों में रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा गांव निवासी नीतू पुत्री झगरू भी शामिल है। नीतू दिव्यांग है। सुनील सिंह ने बताया कि नीतू के घर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर गांव के कुछ मनबढ़ों ने कब्जा कर लिया है। वे लोग कब्जा नहीं हटा रहे। जिससे घर आने-जाने में परेशानी हो रही। सुनील के मुताबिक उक्त जमीन से कब्जा हटाने के लिए डीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य ने कई बार आदेश दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नीतू ने अपनी पीड़ा संगठन के समक्ष रखी तो सभी लोग गुरुवार को अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। इस दौरान प्रदर्शनकारी कफन ओढ़कर बैठे हुए हैं। इनका कहना है कि या तो कब्जा हटवाओ या फिर कफन में लपेटकर लाश को घर पहुंचाओ। सुनील सिंह ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो सभी मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। समाचार लिखे जाने तक दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी रहा।

Related Video