बुलंदशहर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

 इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का हंगामा शुरू हो गया। इसकी आड़ लेकर अपराधियों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर दी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि, इस मामले में किसी के भी हताहत होने का मामला सामने नहीं आया है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 29 2022, 07:03 PM
Share this Video

बुलंदशहर: दबिश देने पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अपराधी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही थी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का हंगामा शुरू हो गया। इसकी आड़ लेकर अपराधियों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर दी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि, इस मामले में किसी के भी हताहत होने का मामला सामने नहीं आया है। ग्रामीणों के हंगामा के कारण आरोपी के फरार होने का मामला सामने आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पहुंचे। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को स्थानीय थाने में ले जाया गया है।

Related Video