चाचाओं ने मिलकर बीच सड़क पर की भतीजे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला

मेरठ में रविवार दोपहर 2:10 बजे दिनदहाड़े बीच सड़क पर 21 साल के साजिद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह मेरठ का ही नहीं, बल्कि यूपी का सबसे सनसनीखेज लाइव मर्डर था। मारने वाले कोई और नहीं बल्कि अपने ही थे। 100 गज के प्लॉट को कब्जाने के लिए सगे तीन चाचाओं ने बीच सड़क पर भतीजे का इतनी बेरहमी से कत्ल किया।

/ Updated: Apr 25 2022, 12:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मेरठ में रविवार दोपहर 2:10 बजे दिनदहाड़े बीच सड़क पर 21 साल के साजिद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह मेरठ का ही नहीं, बल्कि यूपी का सबसे सनसनीखेज लाइव मर्डर था। मारने वाले कोई और नहीं बल्कि अपने ही थे। 100 गज के प्लॉट को कब्जाने के लिए सगे तीन चाचाओं ने बीच सड़क पर भतीजे का इतनी बेरहमी से कत्ल किया।

CCTV कैमरे के वीडियो देखकर लोगों की रूह तक कांप गई। ब्रह्मपुरी थाने में भले ही इस नृशंस हत्या की FIR दर्ज की गई हो, लेकिन यह सामाजिक सिस्टम की हत्या है। 50 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि 32 लोग यहां से गुजरे। किसी ने पत्थर फेंकना तो दूर, शोर तक नहीं मचाया। इस हत्या को मेरठ शायद ही कभी भूल पाए। घटनास्थल से महज 800 मीटर की दूरी पर चौकी है, लेकिन पुलिस भी वक्त पर नहीं पहुंची।


ये चाचा नहीं जल्लाद हैं
घटना रविवार दोपहर की है। ऑटो चलाने वाला साजिद (21 साल) नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तारापुरी के पास बीच सड़क पर जैसे ही पहुंचा, तभी साजिद के चाचा शहजाद, नौशाद और जावेद चाकू लेकर पहुंचते हैं। साजिद भागने का प्रयास करता है, तभी तीनों चाचा सड़क पर गिरा लेते हैं।

एक ने हाथ पकड़े, तो दूसरे ने दोनों पैर पकड़ लिए। तीसरा चाचा शहजाद चाकू घोंपने लगा। साजिद चिल्लाता है, लेकिन किसी ने बचाया नहीं। पेट, सीना, कमर, गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। जैसे ही साजिद बचाव के लिए बैठता है, तभी लाल टीशर्ट में चाचा शहजाद मुड़कर वापस आता है और पशु काटने वाले चाकू को पूरी ताकत से साजिद की कमर में घोंप देता है। उसके बाद बीच सड़क पर तड़पते हुए युवक की गर्दन रेत देता है।

50 सेकेंड में 32 लोगों ने देखा लाइव मर्डर
CCTV फुटेज के आधार पर साजिद की हत्या की वारदात सिर्फ 50 सेकेंड के भीतर हुई। साजिद को सड़क पर गिराने से लेकर चाकू घोंपने और गर्दन काटने तक 50 सेकेंड में कातिलों ने अंजाम दिया। एक किशोर कत्ल होते देखकर डरकर तो भागा, लेकिन पास में खड़े लोग सिर्फ देखते रहे। कातिल चाकू से वार कर रहे थे, आठ वाहन बराबर से निकल गए, सामने कार चालक गाड़ी रोक कर खड़ा था।