नववर्ष पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर हुई मां गंगा की विशेष आरती, देखें वीडियो

गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में 2022 के आगमन पर उनसे प्रार्थना की गई। गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की भव्य दैनिक आरती में दीपों से स्वागतम् 2022 लिखकर और दशाश्वमेध घाट को दीपों से जगमग कर अनोखे ढंग से 2022 का स्वागत किया गया। आरती में मां गंगा से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की गई।

Asianet News Hindi | Updated : Jan 01 2022, 12:13 PM
Share this Video

वाराणसी: गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा की आरती (Ganga Aarti) में 2022 के आगमन पर जीवन दायनी माँ गंगा से प्रार्थना की गई।  गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की भव्य दैनिक आरती में दीपों से स्वागतम 2022 (Swagatam 2022) लिखकर और दशाश्वमेध घाट को दीपकों से जगमग कर अनोखे ढंग से 2022 का स्वागत किया गया। इसके साथ ही माँ गंगा से कोरोना महामारी (Covid 19) के खात्मे के लिए प्रार्थना भी की गई। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव उपस्थित थे।

दिन में गंगा पार रेती पर भी होगा जश्न
अस्सी से लेकर दशाश्वमेध घाट के बीच ऊंट और घोड़े की सवारी के साथ ही लोग व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। शहर के पर्यटक स्थल और होटलों में डीजे पर डांस का आयोजन कराया जाएगा। बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का इंतजाम होगा। शहर की सोसायटी में नए साल को लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रथयात्रा स्थित स्वास्तिक सेवाश्रम में साल 2020 की खट्टी-मिठी यादों संग नए साल का जश्न होगा। विनायका स्थित महादेव रेजिडेंसी में बच्चों के लिए डांस पार्टी और बड़ों के लिए मनोरंजक खेलों की व्यवस्था होगी।

12 बजते ही चले पटाखे
कोरोना के साए के बीच इस बार भी नए साल का जश्न फीका रहा। शहर में कहीं-कहीं पटाखे चलते हुए दिखाई दिए। जिला प्रशासन की सख्त हिदायत की वजह से लोगों ने घरों में नए साल का स्वागत किया। साथ ही शहर में डीजे भी कहीं बजता सुनाई नहीं दिया।

Related Video