सिर पर गैस सिलेंडर रखकर सड़कों पर उतरे सपा नेता, महंगाई के विरोध में निकाली 'धन्यवाद यात्रा'

घरेलू गैस के दाम बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। मंहगाई की मार से आम जनता परेशान है। पेट्रोलिय पर्दार्थों के दामों से लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके विरोध में एसपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कानपुर के एसपी कार्यकार्ताओं ने सिलेंडर के साथ धन्यवाद यात्रा निकालकर विरोध दर्ज किया है।

/ Updated: May 09 2022, 03:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सुमित शर्मा, कानपुर
घरेलू गैस के दाम बढ़ने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। मंहगाई की मार से आम जनता परेशान है। पेट्रोलिय पर्दार्थों के दामों से लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके विरोध में एसपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कानपुर के एसपी कार्यकार्ताओं ने सिलेंडर के साथ धन्यवाद यात्रा निकालकर विरोध दर्ज किया है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं भरी दोपहर में सिलिंडर लेकर सड़कर पर निकल पड़े। हाथों में गैस सिलिंडर लेकर नौबस्ता से गौशाले चौराहे तक परेड कर सरकार विरोधी नारे लगाए। पेट्रोलियम पर्दार्थों के दाम बढ़ने से लोगों पर मंहगाई की मार पड़ रही है। आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

एसपी नेता अर्पित त्रिवेदी का कहना है कि कभी किसी ने सोचा नहीं था कि 400 रुपए का बिकने वाला सिलिंडर 1000 के करीब पहुंच जाएगा। बीजेपी ने कार्यकाल में एतिहासिक कार्य हुआ है। बीजेपी ने जनता से वादा किया था कि हम सत्ता में आएंगे, तो सिलिंडर के दाम गिरेंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सिलिंडर के दाम 1000 के करीब पहुंच गए हैं। उन्होने जनता के साथ वादा खिलाफी की है।

सरकार मंहगाई पर बात नहीं करना चाहती है। जनता को लाउडीस्पीकर जैसी फालतू की बातें कर भमित किया जाता है। एक भी नेता मंहगाई पर बात नहीं करना चाहता है।