5 फरवरी 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में नहीं दिखा सोनिया गांधी का नाम, देखिए UP चुनाव से जुड़ी खबरें
CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 7 फरवरी से राज्य में स्कूल-कॉलेज को खोलने का ऐलान किया। साथ ही कांग्रेस ने यूपी चुनाव के तीसरे चरण को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं है। आज उत्तर प्रदेश में क्या हैं बड़ी खबरें आइए जानते हैं।
CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 7 फरवरी से राज्य में स्कूल-कॉलेज को खोलने का ऐलान किया। साथ ही कांग्रेस ने यूपी चुनाव के तीसरे चरण को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं है। आज उत्तर प्रदेश में क्या हैं बड़ी खबरें आइए जानते हैं।
1- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 7 फरवरी से राज्य में स्कूल-कॉलेज को खोलने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 7 तारीख से स्कूल खोले जाएंगे। सबसे पहले 7 फरवरी से यूपी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की ऑफलाइन क्लासेज शुरू हो जाएंगी.
2- कांग्रेस ने यूपी चुनाव के तीसरे चरण को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं शामिल है। हालांकि इस लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं का नाम शामिल है।
3- गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह श्रीश्री गोपाल मंदिर मोहद्दीपुर में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। इसके बाद सीएम योगी ने मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में मत्था टेक कर सिख समाज से समर्थन की अपील की। अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद से यूपी की तस्वीर बदली है।
4- यूपी चुनाव के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर से बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कोविड महामारी के चलते दो वर्षों के भर्ती प्रक्रिया प्रभावित है। 18 से 21 वर्ष के इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया से गुजरने का अवसर प्राप्त ही नहीं हुआ। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा उनकी आयु सीमा में आवश्यक छूट प्रदान कर भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाए।
5- भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में शामिल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM अपनी दसवीं सूची जारी कर दी है। यूपी चुनवा को लेकर जारी इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों को शामिल किया है। ओवैसी ने राज्य के 6 जिलों के अंतर्गत आने वाली 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
6- सपा प्रत्याशी दस्यु सम्राट ददुआ के पुत्र वीर सिंह ने यूपी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वीर सिंह को सपा ने चित्रकूट जिले के मानिकपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। वीर सिंह पटेल ने लखनऊ सपा कार्यालय पहुंच चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया।वीर सिंह ने कहा उन्होंने चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। हालांकि पार्टी ने उन्हें मानिकपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया।
7- यूपी चुनाव के बीच RLD प्रमुख जयंत चौधरी के एक ट्वीट ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दी। हालांकि इस ट्वीट को जयंत चौधरी ने फर्जी बताया है। वायरल हुए इस ट्वीट में बागपत विधानसभा सीट से प्रत्याशी अहमद हमीद के टिकट देने को जीवन की सबसे बड़ी गलती बताई गई और कहा गया की मेरा समाज अब बागपत में आजाद होकर वोट दे।
8- यूपी विधानसभा चुनाव में हॉट सीट करहल से लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप अधिवक्ता सुरेश चंद्र सोनी ने लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री पर जाति बदलकर संविधान और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से की गई है।
9- हापुड़ में हमलावरों द्वारा फायरिंग के बाद बाल-बाल बचे AIMIM चीफ की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस एलर्ट है। हापुड़ में ओवैसी की जनसभा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग जगहों पर पुलिस को तैनात किया गया।
10- बसंत पंचमी पर ठा. बांकेबिहारी ने भक्तों संग होली खेल ब्रज की होली का आगाज किया। मंदिर में श्रृंगार आरती के समय हुई होली का आनंद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। वसंत पंचमी पर शाहजी मंदिर में खुले वसंती कमरे में विराजमान होकर ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए, तो अद्भुत और आकर्षक वसंती कमरे ने भक्तों को मुग्ध कर दिया।