अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत आई सामने, अंबेडकर की प्रतिमा पर गेरुआ रंग से कर दी पुताई

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में महापुरुषों की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने गेरू से पुताई कर दी। डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत तीन प्रतिमाओं के मुंह पर खुराफातियों ने गेरुआ से पुताई की है। इस पूरे मामले की जानकारी से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

/ Updated: Jul 09 2022, 06:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में महापुरुषों की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने गेरू से पुताई कर दी। डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत तीन प्रतिमाओं के मुंह पर खुराफातियों ने गेरुआ से पुताई की है। इस पूरे मामले की जानकारी से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते भटौली गांव सहित पूरे इलाके में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर कासिमपुर इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा की सफाई की। चेहरे पर गेरुआ से पुताई होने के चलते ग्रामीण काफी अक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। कासिमपुर इंस्पेक्टर हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। महापुरुषों की प्रतिमा पर जिसने भी पुताई की है उस पर कार्यवाही की जायेगी।
सीओ संडीला महावीर सिंह ने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने महापुरुषों की प्रतिमा के मुंह पर गेरुआ से पुताई की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सफाई कर दी है। माहौल खराब करने की जिस भी अराजकतत्व ने कोशिश की है, उसकी तलाश कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।