शक्ति संवाद कार्यक्रम से पहले हनुमान मंदिर पहुंचीं प्रियंका

लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को कांग्रेस के साथ लेने की जोर आजमाइश कर रही है। रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आज प्रियंका गांधी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उससे पहले प्रियंका ने रायबरेली में चुनावी शंखनाद करने से पहले  चुरूआ के उसी हनुमान मंदिर में माथा टेका, जहां से दो दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माथा टेका था और बाद में अपना चुनावी शंखनाद किया था।

Asianet News Hindi | Updated : Dec 19 2021, 02:56 PM
Share this Video

रायबरेली: रविवार को यूपी के रायबरेली पहुंची, उससे पहले  प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर में माथा टेका, जहां से दो दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माथा टेका कर रायबरेली में अपना चुनावी शंखनाद किया था।  प्रियंका गांधी शनिवार को भाई राहुल गांधी के संग अमेठी में भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ पद यात्रा में शामिल हुई थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) तीन महीने बाद आज फिर मां सोनिया गांधी (sonia gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली (raebareli) के दौरे पर पहुंची हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरों-शोरों से किया प्रियंका गांधी का स्वागत 
चुराआ बॉर्डर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को कांग्रेस के साथ लेने की जोर आजमाइश कर रही है। रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आज प्रियंका गांधी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। महिला सशक्तिकरण के इस महाअभियान में प्रियंका को महिलाओं का काफी समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रियंका गांधी ने रायबरेली में चुनावी अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है। चुराआ बॉर्डर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

शक्ति संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं हुईं शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान करके और महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करके यूपी चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे सूबे की राजनीति का रंग बदलने लगा है। इसी के चलते आज रायबरेली में कांग्रेस की ओर से ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन किया गया है। रायबरेली की ज़िला अस्पताल के निकट रिफॉर्म क्लब मैदान में आयोजित हुए इस ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।  प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ बात करते हुए कांग्रेस के महिला घोषणापत्र के तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

शक्ति संवाद से कांग्रेस को हो सकता है लाभ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी  वाड्रा अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में कांग्रेस को लाभ पहुँचा सकता है।

Related Video