गोरखपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी जारी, स्वयं सहायता समूहों ने भी कसी कमर 

गोरखपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी जारी है। इसको लेकर स्वंय सहायता समूह भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। तिरंगा अभियान से पहले ध्वज निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। 

| Updated : Jul 31 2022, 01:52 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर स्वयं सहायता समूह ने कमर कस ली है। पंचायती विभाग द्वारा टारगेट पूरा करने के लिए इन समूहों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस बार गोरखपुर व बस्ती मंडल के सात जिलों में 38 लाख से अधिक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। 11 से 17 अगस्त के बीच तिरंगा घरों पर फहरता रहेगा, ग्राम प्रधान, सचिव लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर अलग-अलग जिलों में विभिन्न विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 17.89 लाख तिरंगा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा, इसमें से 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के लिए तथा 25 प्रतिशत नगर निकाय क्षेत्रों के लिए दिया जाएगा, शेष झंडा जिलों को अपने स्तर पर तैयार कराना होगा। स्वयं सहायता समूहों, निजी संस्थाओं एवं स्थानीय दुकानों से राष्ट्रीय ध्वज क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है। 30 जुलाई तक राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था कर लेनी है, शासन द्वारा 20 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज को लेकर लक्ष्य संशोधित किया गया है, सभी जिलों में लक्षित घरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अधिकतर जिलों में पंचायती राज विभाग को ही नोडल बनाया गया है। लगभग सभी विभाग मिलकर तिरंगा उपलब्ध कराएंगे, इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों को आर्डर दिया जा रहा है, साथ ही स्थानीय दुकानों एवं निजी संस्थाओं से भी झंडा खरीदा जा रहा है।

Related Video