स्कूटी पर विधायक के साथ निकले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, गली का निरीक्षण कर सुनी लोगों की समस्याएं

योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण का एक अलग ही रूप देखने को मिला। वह विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ स्कूटी पर ही निकलकर गली का निरीक्षण किया। साथ ही दामोदर नगर में वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया।

Share this Video

कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने रविदासपुरम में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। वहीं गोविंदनगर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ स्कूटी से रविदासपुरम की एक एक गली का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं इस दौरान वो जनमानस से भी रूबरू हुए और वाजिब समस्याओं का तत्काल की निदान भी कराया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने साफ सफाई विकास कार्यों के अलावा जल निकासी की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से हल करने का भी आश्वासन दिया। शहर के दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम का भी मंत्री ने निरीक्षण किया।

Related Video