1 मार्च 2022: महाशिवरात्रि पर CM योगी ने की पूजा, राजा भैया ने अखिलेश पर किया पलटवार, देखिए UP की खास खबरें
अखिलेश यादव के ट्वीट पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अखिलेश यादव जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुण्डा का बताकर चुनाव निरस्त करने की माँग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।
1- अखिलेश यादव ने लखनऊ से सामने आई घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जब तक वोटों की गिनवाई नहीं हो जाती तब तक कोई ढिलाई नहीं होगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है। सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं!
2- महाशिवरात्रि के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया रूद्राभिषेक। सीएम योगी ने विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की।
3- अखिलेश यादव के ट्वीट पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अखिलेश यादव जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुण्डा का बताकर चुनाव निरस्त करने की माँग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।
4- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के छठवें चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। तीन मार्च को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान कराया जाएगा, इस संबंध में आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
5- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेइमानी और भ्रष्टाचार को लेकर सपा को घेरा है। उन्होंने कहा है कि यह सपा का संस्कार रहा है। सपा की संवेदना कभी युवाओं, नौजवानों और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि आतंकवादियों के लिए उमड़ती है। आतंकवादियों को मुकदमे की वापसी का निर्णय लेकर सपा ऐसा साबित भी कर चुकी है।
6- कुशीनगर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दमनकारी पार्टी है। महंगाई चरम पर है। सरकार पूंजीपतियों के हितों की रक्षा कर रही है, किसान संकट में हैं। प्रियंका ने कहा कि 14 हजार करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान का बाकी है। भाजपा नेताओं की राजनीति अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने तक ही सीमित है।
7- कुशीनगर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए यूक्रेन में फंसे बच्चों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध हो रहा है। हमारे देश का बच्चे जो यूक्रेन में फंसे हैं। अगर भारत का झंडा दिखा देते हैं। तो दोनों देशों की सेना उनसे कुछ नहीं कहती है। भारत के विमानों पर बैठाकर सभी बच्चों को वापस लाया जा रहा है।
8- महाशिवरात्रि के बीच वृंदावन में शिव भक्तों के साथ पुलिस द्वारा जमकर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है।। शिव भक्तों पर लाठियां बरसाते दारोगा वीडियो वायरल हुआ। घटना वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर की बताई जा रही है।
9- गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान लोगों का हुजूम देखा गया। सीएम योगी के रोड शो को लेकर काफी लंबे समय से तैयारियां की जा रही थीं। जिसके बाद यह तैयारियां भव्य रोड शो के रूप में सामने आईं। सीएम योगी के रोड शो के दौरान लोग अपनी छतों से भी उनका अभिवादन करते नजर आएं।
10- बैंगलूरू साउथ से भाजपा के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सूर्या वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां तेजस्वी सूर्या के समर्थन में सैंकड़ों भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व जीत होने जा रही है।