13 फरवरी 2022: सिराथू पहुंचे केशव मौर्य ने जनसभा में सुनाया दोहा...क्या रही वजह, देखिए UP की खास और बड़ी खबरें

 एटा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष माफियाओं के साथ है। भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक जैसे।
 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 13 2022, 05:27 PM
Share this Video

1- रविवार सुबह कौशांबी पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सिराथू की जनता को संबोधित करते हुए दोहा के सहारे विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जाके पाँव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार का हूं, सिराथू का हूं। उन्होंने दावा किया कि 10 मार्च को यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ BJP आएगी। 

2- एटा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष माफियाओं के साथ है। भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक जैसे।

3- फर्रुखाबाद की नुक्कड़ सभा में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का अजीबोगरीब बयान सामने आया। सदर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के बीच लोगों को संबोधित करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि 'टाइगर अभी जिंदा है जो आपके लिए जान दे सकता है।'

4- प्रयागराज की दक्षिण विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी डॉ. अल्ताफ अहमद ने BJP विधायक और योगी सरकार पर सड़कों को चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मौजूदा विधायक नंद गोपाल गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ कागजों पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। 

5- केंद्रीय कानून राज्यमंत्री व करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल से नुक्कड़ सभा के दौरान कुछ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। ये युवक सभा के पीछे खड़े होकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ने भी उन्हें माइक से ही उन्ही की भाषा में जवाब दिया। BJP प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 

6- उन्नाव में दलित युवती के हत्या के केस में एक बड़ा मोड़ आता हुआ दिख रहा है। शनिवार रात निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा ने उन्नाव पहुंचकर मृतक युवती के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उन्नाव की बेटी का केस लड़ने की बात कहते हुए निर्भया की तरह उसे भी न्याय दिलाने की बात कही है। सीमा कुशवाहा बीएसपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। उन्नाव पहुंचकर उन्होंने पुलिस महकमे के बड़े अफसरों से घटना की जानकारी ली। 

7- लखनऊ में हुए अजीत हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में धनंजय सिंह चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि धनंजय सिंह को JDU ने मल्हनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। साथ लखनऊ पुलिस की ओर से धनंजय पर 35 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। 

8- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूछा कि चुनाव से पहले साढ़े चार साल कहां थे? केशव ने ट्वीट किया, 'ये चुनाव को भी पिकनिक की तरह मानते हैं। आज जब चुनाव है तो अखिलेश जी दिखाई देने लगे लेकिन बाकी साढ़े चार साल कहां थे?

9- IMC के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा ने हिजाब पर हो रही महाभारत को लेकर सवाल किया कि हमारे हिजाब से इन्हें अपत्ति है तो घूंघट से क्यों नही? इसके साथ ही उन्होंने जीन्स और शॉर्ट्स पहनने पर भी ऐतराज जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए मतदान से ये साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो गया है। जिस वजह से आरएसएस और भाजपा ने हिजाब पर सियासत शुरू कर दी।

10- यूपी विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?

Related Video