भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, अस्पताल में बनाया गया 'हीट स्ट्रोक वार्ड'

गर्मी में मंडलीय अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया। वही बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की भी संख्या बढ़ाई गई। डॉक्टरों की मानें तो तपती धूप और लू से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। स्पेशल वार्ड के साथ-साथ चिकित्सकों की भी संख्या में इजाफा किया गया है।
 

/ Updated: Apr 25 2022, 05:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: बनारस में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लू की वजह से तापमान 45°C को भी पार कर सकता है। आज सुबह वाराणसी का औसत तापमान 26°C रहा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 42.8°C तक पहुंचा, वहीं न्यूनतम तापमान 24°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी अभी सामान्य से 2°C अधिक और वहीं रात का तापमान सामान्य से 1°C ज्यादा है। इस समय वाराणसी में हवा की स्पीड 9 किलोमीटर प्रति घंटे है जो कि दोपहर तक 20 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। इसके साथ ही हवा में नमी 32% तक दर्ज किया गया है।

गर्मी में मंडलीय अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया। वही बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की भी संख्या बढ़ाई गई। डॉक्टरों की मानें तो तपती धूप और लू से मरीजों की संख्या बढ़ी है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। स्पेशल वार्ड के साथ-साथ चिकित्सकों की भी संख्या में इजाफा किया गया है। आज ही की पड़ताल के लिए हम बनारस के मंडलीय अस्पताल में गए इस रिपोर्ट में आप देखिए कि किस तरह से बनारस के अस्पतालों में मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है।