सपा के पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने पार्टी से किया किनारा, इस्तीफा देते हुए अफजाल अंसारी को लेकर कही बड़ी बात

ग़ाज़ीपुर में सपा के कद्दावर नेता पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने  सपा छोड़ दी है। प्रेस वार्ता कर राधे मोहन सिंह ने सपा छोड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान राधे मोहन सिंह ने सपा पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा अफजाल अंसारी के हाथों में चली गयी है। 

/ Updated: Apr 07 2022, 07:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गाजीपुर: सपा के पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ग़ाज़ीपुर में सपा के कद्दावर नेता पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने  सपा छोड़ दी है। प्रेस वार्ता कर राधे मोहन सिंह ने सपा छोड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान राधे मोहन सिंह ने सपा पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा अफजाल अंसारी के हाथों में चली गयी है। उन्होंने कहाकि ग़ाज़ीपुर समेत पूर्वांचल में सपा अफजाल अंसारी के सहारे चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं, नेताओं का कोई सम्मान नही है।

उन्होंने सपा की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के मुद्दे को जितनी गम्भीरता से सपा ने उठाया। उतनी गम्भीरता से सपा को अपने कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित मेरे बड़े भाई के निधन पर अखिलेश यादव ने शोक संवेदना तक व्यक्त नही की। राधे मोहन सिंह ने कहाकि सपा के निष्ठावान नेता, कार्यकर्ता अखिलेश से मिलने के लिए धक्के खाते हैं।जबकि मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अखिलेश यादव से बेरोक टोक मिलता है।