शादी समारोह से घर वापस लौटा परिवार तो पैरों तले खिसकी जमीन, 35 लाख की चोरी से मचा हड़कंप

मथुरा जिले में लगातार हो रही चोरियों की घटना पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि को चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। बंद मकान से चोर लाखों रुपए के आभूषण और 12 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

/ Updated: Apr 24 2022, 04:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: जिले में लगातार हो रही चोरियों की घटना पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि को चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। बंद मकान से चोर लाखों रुपए के आभूषण और 12 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के थाना राया इलाके के कस्बा के हाथरस मार्ग पर अनिल अग्रवाल का मकान है। अनिल अग्रवाल के परिवार में बेटी की शादी थी। वह बेटी की शादी में गोवर्धन गए हुए थे। तभी रविवार रात को अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर मकान में रखे 12 लाख रुपए की नगदी और आभूषण चोरी कर लिये। मकान स्वामी के अनुसार चोर लगभग 35 लाख रुपए की चोरी कर ले गए। चोरी का पता सुबह चला जब उनका भतीजा शादी से घर वापस लौट कर आया और उसने मकान के ताले टूटे हुए देखे। चोरी की वारदात को घर में होते देख परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। शादी समारोह से आनन-फानन में वह अपने घर पहुंचे। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। चोरी की घटना की जिसने भी सुना वह अपने आप को रोक नहीं पाया और घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। बंद मकान में हुई चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई।