बीच सड़क में ग्राम प्रधान की महिला ने जमकर की पिटाई, मनरेगा में काम करने के दौरान की थी ऐसी हरकत

यूपी के जिले इटावा में बीच सड़क में ग्राम प्रधान की महिला ने जमकर पिटाई कर दी। प्रधान में मनरेगा में काम करने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ अभद्रता की थी जिसकी बाद महिला को मजबूरन ऐसा कदम उठाना पड़ा।

| Updated : Sep 03 2022, 01:45 PM
Share this Video

इटावा: उत्तर प्रदेश के जिले इटावा में एक महिला ने ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ग्राम प्रधान की शर्ट पकड़कर मार रही है। दरअसल शहर के थाना चकरनगर क्षेत्र के खरीदी गांव का है, जहां पर एक मनरेगा में काम करने वाली महिला ने ग्राम प्रधान से परेशान होकर बीच सड़क पर पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता कर रहा था। इसका महिला ने विरोध किया तो प्रधान महिला पर हावी हो गया। इसी के बाद महिला ने ग्राम प्रधान की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। महिला ने थाने में तहरीर देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल ने बताया कि महिला ने थाने में तहरीर दी है। उसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसमें छेड़छाड़ की बात सामने आई है, इस मामले में जांच की जा रही है। तो सुनिए उन्होंने आगे क्या कुछ कहा। 

Related Video