दूसरे राज्यों से लाकर मैनपुरी में सप्लाई होता था मादक पदार्थ, SOG टीम और पुलिस ने साढ़े 4 करोड़ की चरस की बरामद

 जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से तस्करी के लिए ले जाई जा रही चरस को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों को पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक्ट में जेल भेज दिया है। 

| Updated : Mar 30 2022, 06:09 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मैनपुरी: जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से तस्करी के लिए ले जाई जा रही चरस को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों को पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक्ट में जेल भेज दिया है। 

बुधवार को मैनपुरी में पुलिस ने 4.5 करोड़ कीमत का अवैध मादक पदार्थ चरस को पकड़ा है, साथ ही दो तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं। पकड़े गये तस्कर आन्ध्र प्रदेश, उड़ीसा समेत कई राज्यों में चरस की सप्लाई करते थे। दोनो तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 6 किलो चरस बरामद किया है। थाना भोगाँव पुलिस को इन तस्करों के इलाके के रूई गांव के पास होने की सूचना मिली थी। जिस पर घेराबन्दी करके पुलिस ने दोनों तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गये चरस तस्कर उपेन्द्र कुमार यादव उर्फ भूरा निवासी एटा और विनय प्रताप भदौरिया निवासी मैनपुरी हैं। पकड़े गये चरस तस्कर अखिर कहां कहां चरस की सप्लाई करते थे, इसके पीछे और कौन है इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं मामले की जानकारी एसपी मैनपुरी अशोक कुमार राय ने दी।

Related Video