कार में सीएनजी भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे दबंग, मामूली कहासुनी के बाद कर्मचारियों की कर दी पिटाई

थानाभवन पेट्रोल पम्प पर कार में सीएनजी भरवाने आए दबंग युवकों ने दबंगई करते हुए पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। जिसमें पेट्रोल पम्प के कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

/ Updated: May 30 2022, 01:51 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

शामली: थानाभवन पेट्रोल पम्प पर कार में सीएनजी भरवाने आए दबंग युवकों ने दबंगई करते हुए पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। जिसमें पेट्रोल पम्प के कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर अजीज फिलिंग सेंटर पर कार में सवार दो युवकों ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। तभी कार में सवार दो युवक बिना लाइन के ही सीएनजी भरवाने की जिद करने लगे। जिसके बाद पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने नंबर आने पर ही सीएनजी भरवाने की बात कही। आरोप है कि कार सवार पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गए। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो कार से लाठी डंडे निकालकर दोनों युवकों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की मारपीट की। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों कार सवार मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। थानाभवन थाना प्रभारी ने बताया कि घटना जानकारी में आई है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read more Articles on