)
गोंडा की जनसभा में सपा पर फिर गरजे CM योगी, कहा- सरकार के एक हाथ में विकास तो दूसरे में बुलडोजर का स्टेयरिंग
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला कहा कि मंदिर में सपा के लोग गोली चलाते थे बसपा वाले रोकते थे कांग्रेस ताला लगवाती है। अब सरकार के एक हाथ मे विकास होगा एक हाथ मे बुलडोजर का स्टेयरिंग होगा। सपा आतंकी पर हुए मुकदमे वापस लेते थे। सपा की सरकार में गरीबो को आवास नही मिलता था। जो लोग गरीबो के मकान का पैसा हड़प जाते थे जो लोग गरीबो खाद्यान हड़प जाते थे आज उनके लिये ही हम लोगो ने बुलडोजर बनवाया हुआ है।
गोंडा: जिले की गौरा विधानसभा के गिन्नी नगर बाजार पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गौरा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रभात वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर प्रभात वर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं मंच से संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला कहा कि मंदिर में सपा के लोग गोली चलाते थे बसपा वाले रोकते थे कांग्रेस ताला लगवाती है। अब सरकार के एक हाथ मे विकास होगा एक हाथ मे बुलडोजर का स्टेयरिंग होगा। सपा आतंकी पर हुए मुकदमे वापस लेते थे। सपा की सरकार में गरीबो को आवास नही मिलता था। जो लोग गरीबो के मकान का पैसा हड़प जाते थे जो लोग गरीबो खाद्यान हड़प जाते थे आज उनके लिये ही हम लोगो ने बुलडोजर बनवाया हुआ है। अपराधियो को गले लगाने वाली सपा बसपा और कांग्रेस और एक तरफ सबका साथ सबका विकास वाली भाजपा एक तरफ अगर सपा बसपा और कांग्रेस की सरकार होती तो ये वैक्सीन भी ब्लैक हो जाती। इनके अंदर गरीबो के प्रति कोइ संवेदना नही थी। कांग्रेस के लोग जब प्रदेश के बाहर जाते है तो प्रदेश के लोगो को गाली देते है। 2017 से पहले की सरकारों ने सम्मान नही दिया न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी 2017 से पहले व्यापक गुंडागर्दी थी त्योहारों पर दंगे होते थे। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नही हुआ उत्तर प्रदेश भयमुक्त बना। 2017 के पहले बिजली की भी जाति होती थी मजहब होता था। ईद और मुहर्रम में बिजली आती थी और होली दीपावली पर गायब हो जाती थी। लेकिन आज सबको बिजली,गल्ला सहित सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। सरकार बनने पर 2 करोड़ लोगों को टेबलेट और मोबाइल देंगे।