स्कूली बच्चों के बीच पहुंचते ही शिक्षक बन गए सीएम योगी, छात्रा से बोले - 'पढ़ना आता है तो पढ़कर सुनाओ'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। वहीं अयोध्या के प्राथमिक विद्यालय कटरा में उन्‍होंने विद्यार्थियों से बात कर शिक्षण स्तर का जायजा भी लिया। 

/ Updated: May 06 2022, 06:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। वहीं अयोध्या के प्राथमिक विद्यालय कटरा में उन्‍होंने विद्यार्थियों से बात कर शिक्षण स्तर का जायजा भी लिया। इसके बाद अयोध्या से जुड़ी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनका यहां पर अयोध्या की मंडलीय समीक्षा करने के साथ मलिन बस्ती में सहभोज का भी कार्यक्रम है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने हनुमान जी का दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी और महंत रामदास से भी आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व महंत बलराम दास ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आगमन पर हनुमान गढ़ी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी थे। वह अयोध्या में 1900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही उनका स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही वह अयोध्या मंडल के विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था को भी परखेंगे। इस मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read more Articles on