वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा, कहा- 25 हजार साल पहले भारत में थी दुनिया की आधी आबादी 

काशी तमिल संगमम के शैक्षणिक कार्यक्रम में बीएचयू के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर ने बड़ा दावा किया। उनके इस दावे से कई लोग हैरान हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 15 2022, 03:34 PM
Share this Video

बीएचयू के वैज्ञानिकों के द्वारा बड़ा दावा किया गया है। शोध के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि 25 हजार साल पहले दुनिया की आधी आबादी भारत में ही थी। 

प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा पूरी दुनिया से मिले डीएनए की जोनोम स्केलिंग बेस्ड स्टडी पर प्रस्तुति दी। प्रो. चौबे ने बताया कि 25 हजार साल पहले तक दुनिया की आधी आबादी भारत में निवास करती थी। भले ही आधुनिक मानव की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई हो, उसका पालन पोषण भारत माता की गोद में हुआ। भारत में आकर इंसानों ने सिंधु-सरस्वती दोआब में खेती की शुरुआत की। आदि मानवों ने यहीं पर माइक्रोलिथिक तकनीक की खोज की। इसके बाद आदि मानवों ने औजार बनाने शुरू किए और भोजन की तलाश अपेक्षाकृत आसान हुई।

Related Video