होली से पहले BJP को मिला जीत का तोहफा, दुकानदार बोले- योगी राज में नहीं आने देंगे भगवा रंग में कमी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के साथ ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व खत्म हो गया है। अब लोग होली पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। प्रदेश भर में रंगों का बाजार सज गया है। वैसे तो 18 मार्च को होली का त्योहार है लेकिन बीजेपी समर्थकों ने 10 मार्च को ही चुनाव परिणाम आने के बाद जमकर होली खेली। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 13 2022, 03:14 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने के साथ ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व खत्म हो गया है। अब लोग होली पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। प्रदेश भर में रंगों का बाजार सज गया है। वैसे तो 18 मार्च को होली का त्योहार है लेकिन बीजेपी समर्थकों ने 10 मार्च को ही चुनाव परिणाम आने के बाद जमकर होली खेली। 

रंग व्यापारियों के चेहरे पर खुशी
होली के त्योहार से पहले लखनऊ के बाजारों में रंगों की मांग बढ़ गई है। जिससे दुकानदारों और मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इस बार एक ऐसा भी रंग है जिसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। चुनाव परिणाम आने के बाद भगवा रंग जमकर बिक रहा है।

वहीं होली के त्योहार से पहले संभल के बाजारों में भी रंगों की मांग बढ़ी है। एक दुकानदार ने बताया कि होली के पहले से ही सभी रंगों की मांग तेज हो गई थी और बाजार में भगवा रंग की मांग भी काफी थी। रंगों की मांग से हमारी बिक्री अच्छी हो रही है।

Related Video