बदायूं: जिस मंदिर में रोज पूजा करती थी महिला वही पुजारी निकला दरिंदा, सामने आईं हैवानियत की तस्वीरें

वीडियो डेस्क। यूपी के बदायूं में 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर पूरे देश को झकझौर दिया है। महिला की दास्तां सुन रुह कांप जाएगी निर्भया के जख्म एक बार फिर जहन में ताजा हो जाएगें। 

| Updated : Jan 06 2021, 07:06 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी के बदायूं में 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर पूरे देश को झकझौर दिया है। महिला की दास्तां सुन रुह कांप जाएगी निर्भया के जख्म एक बार फिर जहन में ताजा हो जाएगें। जिले के उघैती थाना इलाके के एक गांव में 50 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या की। महिला रविवार को नजदीक के गांव में एक मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि मंदिर के पुजारी, उसके चेले और ड्राइवर ने घटना को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने की पुष्टि हुई है। महिला की बाईं पसली, बाएं पैर और बाएं तरफ के फेफड़े किसी वजनदार चीज से तोड़ दिए गए। परिजनों का आरोप है कि घटना रविवार रात की है। इसके बाद आरोपी जीप में लाश लेकर आए और घर के बाहर फेंककर चले गए। घटना के करीब 18 घंटे बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।

Related Video