शंख में साफ पानी भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें...एकादशी पर ये है सबसे अच्छा उपाय

18 अप्रैल शनिवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
 

| Updated : Apr 17 2020, 09:42 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 18 अप्रैल शनिवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. एकादशी तिथि पर दक्षिणावर्ती शंख में साफ पानी भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
2. भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
3. अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।
4. इस दिन तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।
5. गाय के कच्चे (बिना उबाला) दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
6. पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
7. विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर अन्न (गेहूं चावल आदि) दान करें। बाद में इसे गरीबों में बांट दें।
 

Related Video