शुक्रवार को बन रहा है ये खास संयोग, बस एक उपाय करने से हर दिन बसरेगा धन

वीडियो डेस्क। इस बार 6 मार्च, शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र और एकादशी का शुभ योग बन रहा है। शुक्रवार देवी लक्ष्मी का दिन और एकादशी भगवान विष्णु की प्रिय तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से ये दिन और भी विशेष 

| Updated : Mar 05 2020, 06:17 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार 6 मार्च, शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र और एकादशी का शुभ योग बन रहा है। शुक्रवार देवी लक्ष्मी का दिन और एकादशी भगवान विष्णु की प्रिय तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से ये दिन और भी विशेष बन गया है। इस शुभ योग में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन लाभ के योग बन सकते हैं, साथ ही मुसीबतों से छुटकारा भी मिल सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. यदि पैसों की समस्या चल रही हो तो एकादशी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद लक्ष्मी-विष्णु मंदिर जाकर पूजा करें और पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।
2. सुख-समृद्धि पाने के लिए एकादशी पर पीले चंदन या केसर में गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ये उपाय रोज भी कर सकते हैं।
3. लक्ष्मी कृपा पाने के लिए एकादशी पर केले के दो पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहें। जब पौधे फल देने लगे तो इनका दान करें, स्वयं न खाएं।
4. एकादशी पर भगवान विष्णु को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
5. एकादशी पर भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
6. एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
 

Related Video