इंडियन आइडल में कंटेस्टेंट ने गाया 'मस्त कलंदर' सॉन्ग, गाने पर फिदा हुए जजेस ने दिया नया नाम

टीवी रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में राजस्थान के सन्नी के गाने पर जजेस खूब एन्जॉय करते हैं। अब सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सन्नी पंजाबी सॉन्ग 'मस्त कलंदर' गाते दिख रहे हैं और उनका साथ पंजाबी सिंगर नवराज हंस दे रहे हैं।

| Updated : Nov 09 2019, 04:41 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में राजस्थान के सन्नी के गाने पर जजेस खूब एन्जॉय करते हैं। अब सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सन्नी पंजाबी सॉन्ग 'मस्त कलंदर' गाते दिख रहे हैं और उनका साथ पंजाबी सिंगर नवराज हंस दे रहे हैं। सन्नी के गाने को सुनकर जजेस उन पर फिदा हो जाते हैं और उनकी खूब तारीफ करते हैं। इस बीच अनु मलिक अपनी कुर्सी स्टेज पर लाते हैं और सन्नी को उस पर खड़ा कर देते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि अब से सन्नी का नाम सन्नी हिंदुस्तानी होगा। इस तरह सन्नी को शो में नया नाम मिल जाता है। बता दें, शो में आने के बाद सन्नी ने बताया था कि उनके घर की स्थिति कुछ ज्यादा ठीक नहीं है और वे जूता पॉलिश करके पैसा कमाते थे। उनकी मां गुब्बारे बेचा करती थीं, जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद था। आज सन्नी ने इंडियन आइडल के मंच से नए नाम के साथ काफी फैन फॉलोइंग भी बना ली है।   

Related Video