बचपन में बिछड़ीं थीं 2 बहनें... 25 साल बाद इस हालत में एक दूसरे से मिलीं, भावुक करने वाली कहानी

वीडियो डेस्क।  सोशल मीडिया ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया। अमेरिका में फेसबुक के चलते 25 साल बाद दो बहनें मिली हैं।  ब्रिटनी बिगली (Brittanny Bigley) को उनकी 29 वर्षीय बहन अमांडा स्टाइल्स (Amanda Stiles) से 1993 में अगल हुईं थीं।  
 

| Updated : Aug 16 2021, 09:46 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क।  सोशल मीडिया ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया। अमेरिका में फेसबुक के चलते 25 साल बाद दो बहनें मिली हैं।  ब्रिटनी बिगली (Brittanny Bigley) को उनकी 29 वर्षीय बहन अमांडा स्टाइल्स (Amanda Stiles) से 1993 में अगल हुईं थीं।  उसे दूसरे परिवार ने गोद ले लिया था। अमांडा जब 4 साल की तभी बिछड़ गईं थीं। अमांडा की उम्र अब 29 साल है, जबकि उसकी बहन बिगली एक बच्चे की मां हैं। ब्रिटनी अपने पिता की साथ रहीं जबकि अमांडा को दूसरे पैरेंट्स ने गोद लिया था। ब्रिटनी को उनके पिता ने छोटी बहन के बारे में बताया था लेकिन जब वे 10 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया। ब्रिटनी जब 17 साल की हुई तो उन्होंने अपनी छोटी बहन को खोजना शुरू किया। ब्रिटनी ने अपनी चाची की मदद से कुछ अदालती फाइलों से अमांडा के बारे में जानकारी जुटाई। और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ब्रिटनी ने कहा कि जब मैंने उसकी पहली तस्वीर देखी तो मेरा दिल रुक गया। थोड़ी देर मैसेज पर बात हुई, दोनों ने अपने पिता की फोटो को एक दूसरे को भेजा और कन्फर्म हो गया कि वे दोनों बहनें हैं। दोनों ने एक दूसरे को कॉल किया और खुशी से रोने लगीं।
 

Related Video