यमुना के पानी में नहाए दिल्ली के अधिकारी, बीजेपी नेता की चुनौती का दिया जवाब

बीजेपी ये आरोप लगा रही है कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए जहरीले रासायन का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके बाद संजय शर्मा ने पानी में स्नान करके दिखाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

Rakhi Singhal | Updated : Oct 30 2022, 05:24 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। बीजेपी के नेता परवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए यमुना के पानी में स्नान करने की चुनौती दी थी। जिसके दो दिन बाद जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना के पानी में स्नान किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि ये पानी पवित्र स्नान के लिए सुरक्षित है।  आपको बता दें कि बीजेपी ये आरोप लगा रही है कि यमुना में टॉक्सिक फॉर्म को हटाने के लिए जहरीले रासायन का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके बाद संजय शर्मा ने पानी में स्नान करके दिखाया। 
 

Related Video