आंख मारने वाली लड़की का नया वीडियो आया सामने, पहले बारिश में भीगी फिर दिखाई ये अदा

19 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया को मॉडलिंग का शौक भी है और अब तक उनके तीन म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वो डांसिंग और सिंगिंग का शौक भी रखती हैं।

Asianet News Hindi | Published : | | Updated : Oct 31 2019, 06:02 PM
Share this Video

कोच्चि/मुंबई। फेशियल एक्सप्रेशंस के चलते इंटरनेट सेंसेशल बनीं प्रिया प्रकाश वारियर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिया प्रकाश ने इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में प्रिया बारिश में भीगती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो अपने अनोखे अंदाज में पलटते हुए आंख मारती हैं। आंख मारने के बाद प्रिया एक शख्स को Kiss करती भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि 2018 में उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का एक सीन खूब वायरल हुआ था। इस सीन में प्रिया अपनी आंखों के अंदाज और मुस्कान की वजह से रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं। 

कौन हैं प्रिया प्रकाश : 
19 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया को मॉडलिंग का शौक भी है और अब तक उनके तीन म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वो डांसिंग और सिंगिंग का शौक भी रखती हैं। 'ओरू अदार लव' प्रिया की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के गाने में अपने एक्सप्रेशन और स्माइल से प्रिया ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई हैं। प्रिया जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

Related Video