Shocking Video: इलेक्ट्रोनिक शोरुम में सांड युद्ध, दुकान छोड़ भाग गए कर्मचारी... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इलेक्ट्रोनिक्स शोरुम में सांडों के मल्ल युद्ध का सीसीटीवी भी सामने आया है। जहां दिखाई दे रहा है कि दो सांड़ लडते लड़ते शोरुम में घुस गए। जान बचाकर शोरुम संचालक और कर्मचारी भाग गए 

| Updated : Jun 24 2022, 11:06 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। राजस्थान के गंगानगर जिले के गजसिंहपुरा में दो सांड़ों ने ऐसा गदर मचाया कि देखने वालों की सांसे थम सी गई। सांडों के इस लड़ाई झगड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां सड़क पर लड़ते लड़ते दो सांड एक इलेक्ट्रोनिक शोरुम में घुस गए। शोरुम मालिक ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय शोरुम में बैठे थे। कर्मचारी भी अपने अपने काम में लगे हुए थे। उस समय कोई ग्राहक दुकान पर नहीं था। इस दौरान गली के पास से लड़ते लड़ते दो सांड दिखे। लोग उनको भगा रहे थे और वे दौड़ लगा रहे थे। इचानक लड़ते हुए वे शाोरुम में घुस गए। शोरुम में भारी भरमर फ्रीज , कूलर और अन्य सामान रखा हुआ था। सामान होने के कारण जगह भी बहुत कम थी। गनीमत रही कि दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। 
 

Related Video