Video: पहले होटल में तोड़फोड़ फिर 3 दिन बाद फायरिंग... राजस्थान में आजाद घूमते बदमाश यूं फैला रहे दहशत

इस दौरान होटल संचालक अनिल कुमावत काउंटर पर ही बैठा था। वहीं, एक परिवार भी खाना खाने आया हुआ था। गनीमत से घटना में सभी बाल बाल बच गए। घटना के बाद होटल व आसपास के इलाकों में अफरा तफरी व दहशत का माहौल हो गया।

| Updated : Jun 26 2022, 02:44 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  राजस्थान के सीकर जिले में नेशनल हाईवे 52 पर गोरियां के पास स्थित होटल में तीन दिन पहले तोडफोड़ के बाद बदमाशों ने शनिवार रात को फायरिंग कर दी। रात 11.45 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने यहां दो फायर किए। जिनमें एक हवा में व दूसरा होटल में किया गया। जिसमें गोली होटल के शीशे को तोड़ती हुई पानी की टंकी में जा घुसी। इस दौरान होटल संचालक अनिल कुमावत काउंटर पर ही बैठा था। वहीं, एक परिवार भी खाना खाने आया हुआ था। गनीमत से घटना में सभी बाल बाल बच गए। घटना के बाद होटल व आसपास के इलाकों में अफरा तफरी व दहशत का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। फिलहाल होटल संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। होटल संचालक अनिल का आरोप है कि तीन दिन पहले होटल में अपने साथियों के साथ तोडफ़ोड़ करने वाला जाजम की ढाणी निवासी सुभाष यादव  व उसके साथी है। जिनसे उसे अब जान को खतरा है। होटल संचालक ने पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व अपनी सुरक्षा की मांग पुलिस से की है। होटल में विवाद चार दिन पहले खाने के रुपयों को लेकर हुआ था। 

Related Video