लंपी वायरस: गौमाता की मौत पर राजस्थान में बवाल...पुलिस से भिड़े बीजेपी नेता और कार्यकर्ता

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से यह दूसरा अंतिम विधानसभा सत्र है जो विधानसभा में चल रहा है। इस सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से ही हुई है। ऐसे में लंपी वायरस पर बीजेपी ने इस बार सरकार को घेरने का प्लान भाजपा ने बनाया है।

Rakhi Singhal | Updated : Sep 20 2022, 02:21 PM
Share this Video

जयपुर। लंपी वायरस से राजस्थान में हुई गायों की मौत को लेकर आज सबसे बड़ा बवाल मचा है। राजधानी में हजारों की संख्या में भाजपाई विधानसभा घेरने की ओर बढ़ रहे हैं और पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका है। दोनो पक्षों के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। पुलिस बल प्रयोग करने की चेतावनी दे रही है तो उधर भाजपाई बेरिकेड लांघकर आगे जाने की कोशिश में बेरिकेड पर चढ़ रहे हैं। सैंकड़ों की संख्या पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा ने आज विधानसभा घेरने की चेतावनी जारी की थी। 

विधानसभा के सत्र के दूसरे ही दिन हंगामा
दरअसल राजस्थान में अगले साल चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से यह दूसरा अंतिम विधानसभा सत्र है जो विधानसभा में चल रहा है। इस सत्र की शुरुआत कल यानि 19 सितंबर से ही हुई है। ऐसे में लंपी वायरस पर इस बार सरकार को घेरने का प्लान भाजपा ने बनाया है। भाजपा ने कल भी सरकार को घेरने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी। लेकिन आज  जयपुर में बवाल मचा दिया। विधानसभा से लेकर सड़कों तक भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा में भाजपा विधायाक लगातार सरकार को इस मामले में दोषी ठहरा रहे हैं तो विधानसभा से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हजारों भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए विधानसभा को घेरने की तैयारी कर ली है। बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद है। दोनो ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। गहलोत सरकार का कहना है कि केंद्र में बैठी भाजपा की गलती है कि वह इतनी बड़ी बीमारी को हल्के में ले रही है। वहीं भाजपाईयों का आरोप है कि गहलोत सरकार ने गायों के इलाज के लिए कुछ नहीं किया है। जयपुर में बवाल मचा हुआ है।

Related Video