Har Ghar Tiranga : राजस्थान में हर रोज तैयार हो रहे 1 लाख झंडे, देशभर में 13-15 अगस्त फहराया जाएगा तिरंगा

अहमदाबाद से यह देश के कई इलाकों में सप्लाई किए जाएंगे। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों पर झंडे फहराए जाएंगे। राजस्थान की ही एक फैक्ट्री रोज 1 लाख तिरंगे तैयार कर रही है।

| Updated : Aug 02 2022, 02:40 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। केंद्र सरकार आजादी के 75 वे साल को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के लिए राजस्थान की ही एक फैक्ट्री रोज 1 लाख तिरंगे तैयार कर रही है। केंद्र सरकार की तरफ से पाली के सीईटीपी पृष्ठ अध्यक्ष और एक टैक्सटाइल शोरूम के ऑनर अनिल को यह ऑर्डर मिला।  ऑर्डर अहमदाबाद की एक फर्म के जरिए मिला है। ऑर्डर के लिए 15 जुलाई से काम शुरू किया गया। जो 5 अगस्त को पूरा कर दिया जाएगा। ऐसे में करीब 20 से 21 लाख तिरंगे अहमदाबाद भेजे जाएंगे। अहमदाबाद से यह देश के कई इलाकों में सप्लाई किए जाएंगे। गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों पर झंडे फहराए जाएंगे। वहीं फैक्ट्री मालिक अनिल का कहना है कि वर्तमान में फैक्ट्री में इस आर्डर के चलते करीब 17 से 18 घंटे तक प्रोडक्शन हो रहा है। काम करने वाले मजदूरों को भी इस काम के लिए ओवरटाइम का भुगतान किया जा रहा है।

पाली का कपड़ा पूरे देश में मशहूर

राजस्थान का पाली जिला मेहंदी उत्पादन के साथ-साथ प्राचीन काल से कपड़ा उत्पादन के लिए भी मशहूर रहा है। आज भी उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में यहां से ही कपड़ों की सप्लाई की जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो यहां हर साल करीब 5000 करोड़ से ज्यादा का कपड़ा उत्पादन का बिजनेस है।

Related Video