'सचिन पायलट अब बीजेपी में हैं हमें सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं'

वीडियो डेस्क। 2018 में बनीं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अब लड़खड़ाने लगी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधायकों और मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 

| Updated : Jul 13 2020, 12:50 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 2018 में बनीं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अब लड़खड़ाने लगी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधायकों और मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अशोक गहलोत की विधायक दल की बैठक शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बैठक में 100 से ज्यादा विधायक पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, सचिन पायलट अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। सभी को पता है कि भाजपा का कांग्रेस के प्रति क्या रवैया रहता है। अब हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस में हमेशा नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा, मैं सिंधिया के बारे में बोल रहा था, गलती से सचिन पायलट निकल गया।

Related Video