शपथ के बाद सीधे चंडीगढ़ पहुंचे भगवंत मान, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

वीडियो डेस्क। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आज पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में राज्य के 17 वें सीएम के तौर पर शपथ ली।  खटकड़कलां में शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनकी कैबिनेट भी मौजूद रही।

| Updated : Mar 16 2022, 06:19 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आज पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में राज्य के 17 वें सीएम के तौर पर शपथ ली।  खटकड़कलां में शपथ ग्रहण के लिए भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उनकी कैबिनेट भी मौजूद रही। इसके साथ ही भगवंत मान के बेटे और बेटी भी इस समारोह में शामिल हुए। दोनों लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका से यहां पहुंचे। भगवंत मान की मां और बहन भी शपथ ग्रहण समारोह की साक्षी बनी। शपथ ग्रहण के बाद भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय पहुंचे। जहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर से उन्हें सम्मानित किया गया। 

Related Video