बुजुर्ग को घसीटकर पेड़ तक ले गईं दबंग महिलाएं, फिर मुंह काला करके बोलीं, तुझे पूरे गांव में घूमना होगा

यह शर्मनाक वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा का है। पारिवारिक झगड़े के चलते इस घटना का अंजाम दिया गया। पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 2 युवकों को अरेस्ट किया है।

Asianet News Hindi | Updated : Jan 28 2020, 04:58 PM
Share this Video

चंबा, हिमाचल प्रदेश. यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा का है। यहां पारिवारिक विवाद में कुछ महिलाओं और पुरुषों ने अपने ही एक बुजुर्ग रिश्तेदार को सरेआम अपमानित किया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी। फिर जूतों की माला पहनाकर उसकी परेड निकालने की कोशिश भी की। इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 2 पुरुषों को अरेस्ट किया है। डीएसपी चंबा अजय कुमार ने बताया कि घटना पंजोह गांव की है। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं बुजुर्ग को एक पेड़ के नीचे बैठाकर मुंह काला कर रही हैं। उसे जूतों की माला पहनाई जा रही है। इससे पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए गए थे। एक महिला बुजुर्ग के कपड़े उतारने की बात करती है। हालांकि दूसरी महिला ठंड का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर देती है।

Related Video