स्कूटी पर बिंदास जा रही थी लड़की, ट्रैफिक चेकिंग देखकर रोने लगी

नए मोटर व्हीकल्स एक्ट के बाद ट्रैफिक चेकिंग को लेकर देशभर में हंगामे की स्थितियां बनी हुई हैं। ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों के भारी-भरकम चालान काट रही है। दिल्ली में ट्रैफिक चेकिंग को देखकर एक लड़की रो पड़ी। जानिए फिर क्या हुआ?

| Updated : Sep 16 2019, 01:34 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. हाल में नया मोटर व्हीकल्स एक्ट लागू किया गया है। हालांकि कई राज्यों में अभी संसोधन के लिए रोका गया है। इस एक्ट के बाद ट्रैफिक पुलिस युद्धस्तर पर चेकिंग अभियान छेड़े हुए है। पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भारी-भरकर चालान काट रही है। वहीं जगह-जगह हंगामे भी हो रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में चेकिंग देखकर एक लड़की रोने लगी। उसने पुलिस को चालान काटे जाने पर सुसाइड की धमकी तक दे डाली। लड़की स्कूटी से कहीं जा रही थी। उसके स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। वहीं हेलमेट भी टूटा-फूटा था। लड़की पुलिस को चकमा देकर स्कूटी ले जाना चाहती थी, लेकिन पुलिसवालों ने ऐसा नहीं करने दिया, तो वो गुस्सा हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे समझाइश देकर जाने दिया।

Related Video