राज्यपाल से मिले उद्धव ठाकरे, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पत्नी रश्मी ठाकरे भी साथ रहीं।

| Updated : Nov 27 2019, 02:01 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में 1 महीने से बरकरार असमंजस अब दूर होता जा रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम मुख्यमंत्री के लिए तय हो गया है। उन्हें मंगलवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन  का नेता चुना गया। गुरुवार शाम को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लिहाजा बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पत्नी रश्मी ठाकरे भी साथ रहीं।
 

Related Video