आखिर एक मां ने कुल्हाड़ी से 8 महीने के बच्चे को क्यों उतारा मौत के घाट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां अशोक नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने आठ महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल के अशोक नगर इलाके में रहने वाली रश्मि लोधी ने अपने आठ महीने के बच्चे को जान से मार डाला। उसने कुल्हाड़ी से बच्चे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रश्मि को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this Video

Related Video